छत्तीसगढ़

बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर जाहिर की अपनी खुशी

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 17 फरवरी को प्रथम चरण का जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में जबरदस्त उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की। बुजुर्ग मतदाताओं ने बड़े उत्साहपूर्वक व्हील चेयर में बैठकर वोट किया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को ग्रामीण क्षेत्रों में त्यौहार की तरह मनाया गया। ग्रामीण मतदाताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच पद के निर्वाचन में हिस्सा लिया। उत्साहपूर्वक ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभाई।

मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई मतदाता पहली बार मतदान कर रहे थे, जिनमें उत्साह साफ झलक रहा था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छांव और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

60 minutes ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

1 hour ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

1 hour ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

2 hours ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

2 hours ago