छत्तीसगढ़

बालोद : शादीशुदा प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को मार डाला महिला कर्मचारी का मिला नग्न शव, 53 साल का मंडी इंस्पेक्टर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंडी में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार देर रात खून से लथपथ नग्न हालत में घर में मिला है। महिला तीन साल से कृषि उपज मंडी के लाइन इंस्पेक्टर के साथ लिव-इन में रह रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अधेड़ लाइन इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है

लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मिला शव
जानकारी के मुताबिक, सीमा धनगुल (40) मंडी में कार्यरत थी और शहर के पांडे पारा स्थित मकान में किराये से गंगाधर टंडन (53) के साथ रहती थी। गंगाधर भी कृषि उपज मंडी में लाइन इंस्पेक्टर है। मकान मालिक ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि घर में काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। कुछ अनहोनी हो सकती है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सीमा धनगुल खून से लथपथ नग्न हालत में पड़ी थी। आसपास खाने का सामान बिखरा था। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

आरोपी का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है
बताया जा रहा है कि, गंगादास टंडन की पहले बालोद में पोस्टिंग थी, लेकिन दो साल पहले कवर्धा ट्रांसफर हो गया। इसके बाद करीब एक साल से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि, गंगादास का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। सीमा विधवा थी और दोनों लिव-इन में रहते थे। दोनों के बीच दो दिन से किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। देर रात बात इतनी बढ़ गई कि महिला की हत्या हो गई। फिलहाल आगे जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago