बिलासपुर में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने 26 नंबवर की सुबह करीब 10.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी।
जब जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, तब पता चला कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। इस पर जीआरपी ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। तब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि युवक को जरहाभाठा के पास देखा गया था। टीम ने जरहाभाठा के कुछ युवकों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई। तब उसकी शिनाख्त कुदुदंड निवासी सतबीर घृतलहरे (25 वर्ष) के रूप में हुई। वह नशे का आदी था, जिस कारण उसका परिवार परेशान था।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…
उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…
भोपाल भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…
रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…