छत्तीसगढ़

बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में हादसा, 24 गांवों का संपर्क टूटा; बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच अंदरूनी इलाकों में जनजीवन पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। जहां नदी नाले जल भराव के चलते उफान पर चल रहे हैं।  इस बीच सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में मल्लेबाग तेज पुल बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते जगरगुंडा से सुकमा जिला मुख्यालय के लिए अब वाहनों की आवाजाही भी कई घंटे से प्रभावित रही।

इन इलाकों में दो दशकों से पुल का काम नहीं हुआ था। हाल में इन इलाकों में सड़क और पुल बनाने का काम भी जारी है और बारिश के बीच पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से इन इलाकों के लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

फिलहाल, प्रशासन ने इस क्षतिग्रस्त पुल से लोगों को सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही न करने की अपील की गई है। क्योंकि सुकमा जिले के लिए जगरगुंडा समेत दो दर्जन से ज्यादा गांव का एकमात्र रास्ता यहीं से गुजरते हैं।

हालांकि जगरगुंडा दंतेवाड़ा क्षेत्र का सीमावर्ती इलाका है, जो फिलहाल सड़क से जुड़ा है। लेकिन इन ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दंतेवाड़ा होकर भी गुजरना पड़ सकता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago