छत्तीसगढ़

भालू ने महिला को बनाया निशाना : घर में काम करते वक्त किया अटैक, गंभीर हालत में इलाज जारी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। यहां के मरवाही वन मंडल के बरवासन गांव में भालू आ घुसा। भालू ने यहां घर के बाहर खड़ी महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

भालू के हमले में घायल महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार है। अभी वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद से वन विभाग अलर्ट है। जंगली इलाकों से सटे गांवों में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पर्वतिया बाई अपने घर के बाहर बाड़ी में काम कर रही थीं, तभी अचानक वहां भालू आ धमका। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए हमले से पर्वतिया हड़बड़ा गईं और चीखने लगीं। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस एवं वन विभाग को घटना की सूचना दी और पर्वतिया को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। वन विभाग ने महिला को तत्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की है। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Raman dwivedi

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

2 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

3 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

3 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

3 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

3 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

3 hours ago