Home » मतदता सूची की प्रति तैयार करने के लिए राजस्व निरीक्षक, पटवारियों को दिया प्रशिक्षण

मतदता सूची की प्रति तैयार करने के लिए राजस्व निरीक्षक, पटवारियों को दिया प्रशिक्षण

14/10/2023

गरियाबंद  कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतदाता सूची की चिन्हित प्रति एवं अन्य प्रति तैयार करने के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन, सहायक नोडल अधिकारी ख्याति कंवर, एसएलआर भागवत चन्द्रवंशी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करने के लिए राजिम विधानसभा में 5 दल एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में 6 दल का गठन किया गया है। इन दलों में राजस्व निरीक्षक दल प्रभारी तथा पटवारी सदस्य होंगे।

Leave a comment