छत्तीसगढ़

महासमुंद : करणी कृपा पावर प्लांट में मजदूरों के साथ हुई हादसे के संबंध में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को नोटिस जारी

महासमुंद 26 सितंबर 2024

करणी कृपा पावर प्लांट ग्राम खैरझिटी, महासमुंद में मजदूरों के साथ हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने विलंब से जानकारी देने के संबंध में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कक्ष क्रमांक 22. पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा को कारण बताओ नोटिस जारी  किया है तथा 03 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने कहा गया है।
ज्ञात है कि करणी कृपा पावर प्लांट खैरझिटी तहसील व जिला महासमुन्द में 08 सितंबर 2024 को दुर्घटना घटित होने से 03 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसकी सूचना प्रबंधन द्वारा पुलिस /जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। विलंब से जानकारी देने के संबंध में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को 03 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं, कलेक्टर ने कहा कि कि क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे।
ज्ञात है कि 22 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया एवं अखबारों में उक्ताशय की खबर प्रकाशित होने पर फैक्ट्री में हुई दुर्घटना की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। तत्पश्चात इस कार्यालय द्वारा दुर्घटना की जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुन्द, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद एवं श्रम पदाधिकारी महासमुन्द की टीम गठित कर दिनांक 23 सितंबर 2024 को फैक्ट्री में जांच कर प्रतिवेदन समक्ष में प्रस्तुत किया गया। जिसमें ज्ञात हुआ कि 13 सितंबर 2024 को आपके द्वारा महासमुंद जिले में उपस्थित होकर करणी कृपा पावर प्लांट ग्राम खैरझिटी में दुर्घटना की जांच की गई, जिसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई।  23 सितंबर 2024 को जिला प्रशासन टीम द्वारा जांच के पश्चात् आपके कार्यालय द्वारा मुख्य कारखाना निरीक्षक सह श्रमायुक्त को दुर्घटना की सूचना देते हुए इस कार्यालय को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है। चूंकि उक्त गंभीर दुर्घटना आपके संज्ञान में होने के बावजूद आपके द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दिया गया। जिससे सोशल मीडिया एवं अखबारों में जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।

kgnews

Recent Posts

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

भोपाल महंगी कोचिंग के दौर में सरकारी स्कूल से मेडिकल कॉलेज (Medical college) में जाने…

28 minutes ago
नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

इंदौर कोर्ट कचहरी में इन दिनों वकीलों और जजों के बीच एक दिलचस्प ‘कन्फ्यूजन’ चल…

39 minutes ago
महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

51 minutes ago
जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 केवल आबादी गिनने तक सीमित नहीं रहेगी। दरअसल इस बार…

57 minutes ago
MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। अब केंद्र सरकार…

1 hour ago
जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago