छत्तीसगढ़

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने ली समय सीमा की बैठक

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के अनुरूप प्राक्कलन एवं प्रस्ताव बनाकर तत्काल भेजे – कलेक्टर

स्कूल, आश्रमों का मरम्मत समय सीमा में हो

महासमुंद, 04 जुलाई 2023

कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज समय-सीमा की बैठक ली।बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली हेमंत नंदनवार, महासमुन्द एसडीएम उमेश साहू, बागबाहरा एसडीएम सृष्टि चंद्राकर, सभी जनपद सीईओ, सीएमओ, तहसीलदार सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।। ब्लॉक एवं अनुविभाग स्तर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे।
कलेक्टर मलिक ने जिले मुख्यमंत्री द्वारा किये गए घोषणाओं पर अमल करने के लिए तेजी से प्रयास करने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी द्वारा किये गए प्रत्येक घोषणाओं की क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उच्च शिक्षा, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, विभाग को इस्टीमेट बनाने एवं  भूमि आबंटन के लिए सम्बंधित विभाग से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए ताकि राशि को  बजट में स्वीकृति की जा सके। इसी तरह निर्माण एजेंसी एवं अन्य सभी विभाग को घोषणाओं पर अमल करने के लिए  तत्काल प्राक्कलन एवं प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी समय सीमा पत्रक, जन शिकायत, मुख्यमंत्री जनचौपाल के कोई भी प्रकरण और पत्र लंबित नहीं होना चाहिए। उसे तत्काल निराकरण करके पोर्टल में एंट्री करना सुनिश्चित करें। स्कूल जतन योजना के तहत सभी स्कूलों एवं आश्रमों का समय-सीमा में मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। साथ मे पुताई आदि कार्य करने के निर्देश दिए। इस सम्बंध में तत्काल टेंडर लगाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर मलिक ने स्वामी आत्मानन्द स्कूल में सभी भर्तियां आगामी दस दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गयी कि कुल स्वीकृत पद 192 में से 66 शिक्षकों की भर्ती हो गयी है। शेष को प्रतीक्षा सूची से भरने के निर्देश दिए। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली और पंखा लगाने के निर्देश दिये है। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये गए। सम्बंधित एसडीएम को इसकी मॉनिटरिंग करने और बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने सुनिश्चित करने कहा गया।
कलेक्टर ने निर्वाचन से सम्बंधित समीक्षा में सभी एसडीएम को फार्म 6,7,8 से सम्बंधित फार्म को लंबित नहीं रखने कहा। अनुविभागीय अधिकारी को मतदान केंद्र में बदलाव से सम्बधित प्रस्ताव जरुरत के अनुसार ही देने कहा गया। बीएलओ को बैठक लेने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा खाद बीज भंडारण के सीसी व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

10 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

10 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

10 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

10 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

10 hours ago