छत्तीसगढ़

महासमुंद : कलेक्टर श्री मलिक ने की जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा

महासमुंद 01 अगस्त 2023

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालयों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित किया जाए। सड़क में आने-जाने वालों को परेशानी न हो। यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। जिले में जहाँ-जहाँ अतिक्रमण की शिकायत आती है वहां जाँच करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। जिला मुख्यालय में भी ऐसे जगहों का चिन्हांकन कर राजस्व एवं पुलिस विभाग को कार्रवाई करने कहा गया। पिथौरा, बसना और सरायपाली में ऐसे कई स्थानों से जहां नेशनल हाईवे गुजरती है, वहां सुगम यातायात के लिए सड़क के किनारे लगने वाले गुमटी और ठेलों को हटाया जाए। कलेक्टर ने धारा 107, 116 के लंबित प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जमीन संबंधित प्रकरणों को 145 में दर्ज करते हुए निराकरण के निर्देश दिए हैं।
 
कलेक्टर ने कहा कि चक्का जाम की सूचना मिलने पर वैकल्पिक मार्ग की तैयारी कर लेवें। ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने सोशल मीडिया निगरानी के लिए सोशल मीडिया निगरानी टीम गठन करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भ्रामक व गलत सूचनाओं के प्रचार-प्रसार को रोका जा सके। इसी तरह बैठक मं  चिटफंड कंपनियों के द्वारा हितधारकों की राशि लौटाने के लिए अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मर्ग प्रकरण में 24 घण्टे के भीतर पुलिस को जानकारी देने कहा गया है।

इसके अलावा बैठक में जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों की सुरक्षा, समुदायों के बीच किसी प्रकार की घटनाओं को रोकने एवं विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सौर्हाद्र बनाए रखने के लिए तथा घटना होने पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने, अवैध प्लांटिग, रेत उत्खनन, अवैध शराब, गांजा तस्करों के मामले में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करना एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के संबंध  में  चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने कहा गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक श्री आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली श्री हेमन्त नन्दवार, श्री उमेश साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व तथा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

10 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

11 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

11 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

11 hours ago