मोहला : 80 वर्षीय मांझी समाज प्रमुख महाजन अठभैया को मिला श्रवण यंत्र व वॉकिंग स्टिक

– जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता एवं  सुविधाएं पहुंचाना

– दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए संबल बना समाज कल्याण विभाग, अब तक 1 हजार से अधिक को मिले सहायक उपकरण

        मोहला । जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत सोमटोला निवासी 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं मांझी समाज के समाज प्रमुख महाजन अठभैया को श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक प्रदान किया गया। यह सहायक उपकरण जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह एवं कलेक्टर तुलिका प्रजापति के करकमलों से प्रदान  किया गया।  
         इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक मिलने से महाजन अठभैया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
           समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत इस वर्ष अब तक 1 हजार से अधिक दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। इन उपकरणों में श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य आवश्यक साधन शामिल हैं।
           जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, ताकि वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सुगम और आत्मसम्मान के साथ जी सकें। प्रशासन द्वारा लगातार शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस पहल से न केवल जरूरतमंद लोगों को सहारा मिल रहा है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी मजबूत हो रही है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

10 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

11 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

11 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

11 hours ago