मोहला : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मोहला में महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता, महिलाओं ने दिखाया खेल कौशल

– महिला दिवस पर खेलों का उत्साह: मोहला में विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

           मोहला ।
 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला में महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों में कई खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
       वॉलीबॉल प्रतियोगिता के 18 से 35 वर्ष वर्ग में मड़ीयानवाड़वी मोहला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 9 से 18 वर्ष वर्ग में भी मड़ीयानवाड़वी मोहला की टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता के 18 से 35 वर्ष वर्ग में हथरा मानपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 9 से 18 वर्ष वर्ग में खुर्रेखुर्द मानपुर की टीम प्रथम रही।
       खो-खो प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष वर्ग में थुआड़बरी चौकी की टीम प्रथम तथा नवागांव मानपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं 18 से 35 वर्ष वर्ग में अंबागढ़ चौकी की टीम ने प्रथम तथा मार्केली मानपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 18 से 35 वर्ष वर्ग में अंबागढ़ चौकी की हेमिन सलामे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहला की सरीना द्वितीय तथा अंबागढ़ चौकी की कालेश्वरी वर्चो तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष वर्ग में मोहला की टीम प्रथम तथा अंबागढ़ चौकी की टीम द्वितीय रही।
        बाल्टी बॉल प्रतियोगिता के 9 से 18 वर्ष वर्ग में मानपुर की दिनेश्वरी प्रथम तथा मानपुर की रेशमा द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 18 से 35 वर्ष वर्ग में मानपुर की जानकी प्रथम, अंबागढ़ चौकी की मोनिका द्वितीय तथा मोहला की मीना तृतीय स्थान पर रहीं।
       कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के 9 से 18 वर्ष वर्ग में मानपुर की नंदिनी प्रथम तथा जिया द्वितीय रहीं। वहीं 18 से 35 वर्ष वर्ग में मोहला की निलेश्वरी प्रथम तथा मानपुर की प्रीति पोटाई द्वितीय स्थान पर रहीं।            मटका फोड़ प्रतियोगिता के 9 से 18 वर्ष वर्ग में मानपुर की कामिनी तुलावी प्रथम, मोहला की दिव्यांश द्वितीय तथा मोहला की सरिता पुड़ो तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 18 से 35 वर्ष वर्ग में मानपुर की प्रियंका उसारे प्रथम तथा डिगेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं और बालिकाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।

kgnews

Recent Posts

CG : पुजारी पर हमला, जगदलपुर में अशांति फ़ैलाने की साजिश …

CG : पुजारी पर हमला, जगदलपुर में अशांति फ़ैलाने की साजिश …

जगदलपुर. धरमपुरा मार्ग स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल…

19 seconds ago
राजनांदगांव : स्टेट स्कूल का उद्यान उपेक्षित पड़ा है यहां पर हरियाली बढ़ाने की जरूरत…

राजनांदगांव : स्टेट स्कूल का उद्यान उपेक्षित पड़ा है यहां पर हरियाली बढ़ाने की जरूरत…

राजनांदगांव| शहर के स्टेट स्कूल परिसर स्थित उद्यान में लंबे समय से पौधों की देखभाल…

2 minutes ago
राजनांदगांव : युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल में शत्रुहन और ​छबि महामंत्री, भावेश कोषाध्यक्ष नियु​क्त…

राजनांदगांव : युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल में शत्रुहन और ​छबि महामंत्री, भावेश कोषाध्यक्ष नियु​क्त…

राजनांदगांव | भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण (पूर्व) मंडल के अध्यक्ष गोपाल साहू ने अपने कार्यकारिणी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : मलबे में दबने से महिला मजदूर की मौत, डॉक्टर को 6 माह कैद…

राजनांदगांव : मलबे में दबने से महिला मजदूर की मौत, डॉक्टर को 6 माह कैद…

राजनांदगांव , नर्सिंग होम की छत ढलाई के दौरान मलबा गिरने से महिला मजदूर की…

10 minutes ago
उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, दानदाताओं के सामने होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच, लगेगी कैरेट मीटर मशीन

उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, दानदाताओं के सामने होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच, लगेगी कैरेट मीटर मशीन

 उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

30 minutes ago
ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल

हरदा  जब सपने बड़े हों और इरादे फौलादी, तो ना गांव की तंग गलियां रास्ता…

50 minutes ago