मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत माहुद मचान्दुर में ग्राम सभा का आयोजन

– जन सहभागिता से तैयार हो रहा ग्राम विजन प्लान 2030

     
    मोहला । भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत माहुद मचान्दुर में  ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच पद्माबाई नेताम ने की।


       ग्राम सभा में पंचायत सचिव द्वारा अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से गांव के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, सिंचाई, स्वच्छता, पोषण, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गांव की वर्तमान स्थिति, प्राथमिक समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु सुझाव लिए गए।

ग्रामीणों द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ाने युवा-युवतियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाने, महिलाओं के लिए आजीविका संबंधी योजनाओं का लाभ दिलाने और गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने की मांग रखी गई। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव के विजन प्लान 2030 हेतु प्राथमिकताएं तय की गई । बैठक में सरपंच पद्माबाई नेताम, उप सरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : मोहला : कलेक्टर प्रजापति के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

50 minutes ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

60 minutes ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

1 hour ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

1 hour ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

2 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

2 hours ago