छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर जनदर्शन में 05 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

–  अपर कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले ने अपने कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। अपर कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में 05 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

         कलेक्टर जनदर्शन में जिले के अं.चौकी वि.ख. अंतर्गत ग्राम-बड़े कलकसा के  निवासी नीलकमल सलामें एवं प्रदीप जाड़े ने समस्त ग्राम वासियों की समस्या ग्राम बड़े कलकसा में मोबाइल टावर स्थापित कराने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। नीलकमल सलामें ने आवेदन देते हुए बताया कि, गांव में मोबाईल नेटवर्क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नेटवर्क के कमी के कारण ग्रामीणों को मोबाइल पर बातचीत करने, ऑनलाईन पढ़ाई करने एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर को समस्या को देखते हुए समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की है। इसी प्रकार भड़सेना निवासी मंशाराम ने मोंगरा परियोजना की दायीं ओर डुबान एवं नाली ग्राम दुर्रे टोला की मेरी स्वयं की भूमि प्रभावित हुई है। उसका मुआवजा प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार मानपुर वि.ख. अंतर्गत ग्राम परालझरी के समस्तग्रामवासीयों ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम जक्के निवासी झाडुराम ने धारा 170 ख के तहत कार्यवाही करने संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

5 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago