– धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर योजनाओं से वंचित जनजाति समुदाय के लिए बना मददगार
मोहला। विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत घावड़ेटोला में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित किया गया। इसी तरह से राजस्व विभाग द्वारा स्कूली बच्चों का जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड बनाया गया। साथ ही नागरिकों का आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन किया गया। जनजाति ग्राम उत्कर्ष शिवीर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहा है।
भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकासखंड मोहला के 57 पंचायत के 171 ग्राम में शासन की विभिन्न योजनाओं को जनजाति समुदाय के वंचित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु विभिन्न क्लस्टर में शिविर आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में क्लस्टर घावड़ेटोला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 05 ग्राम के 320 ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड/व्यय वंदना कार्ड का 05, आईजीएनओएपीएस / विधवा/दिव्यांग पेंशन 21, राशन कार्ड सत्यापन 65, मनरेगा 01, आधार मोबाईल अबडेट एवं खाता संधारण 38, पोष्ट ऑफिस विभाग 09, शिविर स्थल पर सेल्फी प्वाइंट 01 का लाभ ग्रामीणजन / जानजाति समुदाय के व्यक्ति को प्राप्त हुआ।
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय,…
भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने…
रायपुर, अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से अरक (अथवा अरवा) चावल…
भोपाल मध्यप्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने…