छत्तीसगढ़

मोहला : जिला स्तरीय हरेली तिहार एवं छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ गोटाटोला में

संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम का आयोजन

मोहला 16 जुलाई 2023

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में जिला स्तरीय हरेली तिहार एवं छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ ग्राम पंचायत गोटाटोला में आयोजित किया गया है। विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी की मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुज्जी विधायक छन्नी साहू करेंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, राज्य बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, जनपद पंचायत मोहला के अध्यक्ष लगनू राम चंद्रवंशी, जनपद पंचायत मानपुर के अध्यक्ष दिनेश मंडावी, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष कुमारी बाई जुरेशिया, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष विद्या रमेश ताम्रकार, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य संजय जैन, जिला पंचायत के सदस्य राम भगवान चंद्रवंशी, जनपद पंचायत मोहला के सदस्य चेतराम कोमरे, सरपंच ग्राम पंचायत मोहला सरस्वती ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत गोटाटोला शान्ता कलामे, सरपंच ग्राम पंचायत घावड़ेटोला छगनलाल बढ़ाई उपस्थित रहेंगे।
ग्राम गोटाटोला में 8ः30 बजे गोठान में पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रातः 9ः00 बजे से पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10ः00 बजे से कृषक संगोष्ठी एवं हितग्राहियों को उपकरण एवं सामग्री का वितरण किया जाएगा। 11ः30 बजे अतिथियों का आगमन होगा 12ः00 से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

5 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

5 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

27 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

28 minutes ago
मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

भोपाल   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…

36 minutes ago