मोहला : धरती आबा अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता की अनूठी पहल

– कोर्रामटोला छात्रावास में साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और अधिकारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

मोहला । धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिवस को थाना मोहला क्षेत्र के ग्राम कोर्रामटोला स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

       जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा, बाल संरक्षण, मानव तस्करी और सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। धरती आबा जो आदिवासी समाज के आत्मगौरव, अधिकारों और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चलाया जा रहा यह अभियान वास्तव में शासन और प्रशासन के जनसहभागिता के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग की आईयूसीएडब्ल्यू शाखा एवं साइबर सेल की टीम द्वारा छात्रों को एससी/एसटी सुरक्षा कानून, अभिव्यक्ति एप, गुड टच-बेड टच, घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार जैसे विषयों पर संवेदनशीलता से जागरूक किया गया। साथ ही आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना जैसी सरकारी योजनाओं से लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इसकी व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

        साइबर जागरूकता के अंतर्गत डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, फेक न्यूज की पहचान जैसे विषयों को भी सरल भाषा में समझाया गया। यह आयोजन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब पुलिस केवल कानून व्यवस्था की संस्था नहीं रही, बल्कि वह सामाजिक सुरक्षा और जनजागरूकता की दिशा में एक जिम्मेदार भागीदार बनकर आदिवासी क्षेत्रों में पहुंच रही है। धरती आबा की भावना के अनुरूप यह कार्यक्रम आदिवासी युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और संभावनाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago