छत्तीसगढ़

मोहला : प्रधानमंत्री आवास मिलने से जब्बार खान के घर में आई खुशहाली

मोहला। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से जब्बार खान के घर में खुशहाली ने दस्तक दी है। उसके चेहरे की चमक और परिवारजनों की चेहरे में मुस्कान झलक रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना उसके परिवार के लिए एक केवल एक घर ही नहीं है, बल्कि उसके सपनों का आशियाना भी है। कच्चे मकान होने से जहां परिवारजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही अब सर्व सुविधायुक्त मकान मिलने से वर्षों का सपना साकार हो सका है। जब्बार खान का कहना है कि उनका एक सपना था कि उनका अपना एक सर्व सुविधा मकान हो, जिसमें परिवारजन खुशहाली के साथ रहे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका यह सपना, सपना बनकर रह गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपने को साकार कर दिया है। यह कहानी मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला की है। जब्बार खान रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। उनके लिए सर्व सुविधायुक्त मकान बनाना आसान नहीं था। केवल वह सपना ही देख सकता था कि उनका अपना एक अच्छा मकान हो। अब यह सपना पूर्ण हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

4 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

4 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

6 hours ago