छत्तीसगढ़

मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

– हॉस्टलों का निरीक्षण कर स्वच्छता करें सुनिश्चित

– सुपोषण हेतु एनआरसी में हो शत-प्रतिशत बच्चों की भर्ती

– युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्किल डेवलपमेंट महत्वपूर्ण

       मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, डीएफओ दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


         कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि विभागों में संचालित योजनाओं का अन्य संबंधित विभागीय योजनाओं के साथ समन्वय कर बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकता है, जिससे पात्र हितग्राहियों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए उन्होंने वनए कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
        स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने टीबी उन्मूलन, पोषण अभियान एवं स्वास्थ्य जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग से आधार पंजीयन, एनआरसी भर्ती की स्थिति तथा इंटरनेट विहीन आंगनबाडिय़ों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुपोषण के उद्देश्य से एनआरसी में शत-प्रतिशत बच्चों की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने माइक्रो इरिगेशन को बढ़ावा देने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा फसल बीमा योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनधन बैंक खातों से जुड़ी सुरक्षा बीमा योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


         कौशल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में स्किल डेवलपमेंट अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं असंगठित श्रमिक कल्याण मंडल की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पंजीकरण, नवीनीकरण, राजमिस्त्री प्रशिक्षण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर प्रजापति ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

रायपुर. रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बहुमंजिली  भवन हिमालयन हाइट्स,…

13 minutes ago
उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

उमरिया.  जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में…

16 minutes ago
रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का खुलासा, युवक को फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर रचा गया खेल

रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का खुलासा, युवक को फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर रचा गया खेल

रायपुर. राजधानी रायपुर में फर्जी कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये विदेश भेजने के कथित खेल…

21 minutes ago
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

उमरिया.  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु…

26 minutes ago
रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

उमरिया.  उमरिया पुलिस महकमे के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी का अवसर लेकर…

28 minutes ago
ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

पाली/उमरिया.  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता और अधिकारियों के फोन…

33 minutes ago