मोहला । विकासखंड मोहला अंतर्गत वंदना संकुल संगठन गोटाटोला का वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल तथा ग्राम संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा वर्षभर में तैयार किए गए विभिन्न घरेलू, हस्तनिर्मित एवं आजीविका आधारित उत्पादों का आकर्षक इंस्टॉल लगाया गया। इन उत्पादों में खाद्य सामग्री, वस्त्र, सजावटी सामान और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल थे, जिन्हें उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों ने सराहा।
अधिवेशन में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई और अगले वर्ष के लिए योजनाओं पर चर्चा की गई। संकुल संगठन ने बेहतर कार्य करने वाले केडरों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संकुल के सभी केडर ग्राम संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री अगनू राम कुमेटी, जिला पंचायत सदस्य श्री लखन कलामे, जयराम कुंभकार, श्रीमती मीणा मांझी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसएस दुग्गा एवं प्रभारी बीपीएम श्री एमएल उइके उपस्थित रहे।
रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…
बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…
पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…
रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में…