छत्तीसगढ़

म्यूजिकल फाउंटेन का विधायक ने किया लोकार्पण

भिलाई सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला ऐसा तालाब है, जहाँ भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन होंगे। यहां विधायक श्री यादव की पहल से तालाबा का डेवलपमेंट करवाया गया है। जहां म्यूजिकल कलर फाउंटेन भी लगवाया गया है। जिसका 6 अक्टूबर की शाम को विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। इस दौरान जब रंगिन म्यूजिकल फाउंटेन को लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जब जब चालू  किया गया तो लोग एक टक देखते ही रह गए। कोई ऐसा नहीं था जो  तारीफ नहीं किया हो। तालाब का सौंदर्यीकरण देख लोगों में बेहतद उत्साह और उमंग का माहौल है।  गौरतलब है कि ​सेक्टर 2 तालाब में भव्य रूप से छठ पर्व मनाया जाता है।  इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते है। इस तालाब के डेवलपमेंट के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की। उनके पहल से तालाब का पूरा स्वरूप ही बदल गया है और यह तालाब शहर में एक भव्य और मनमोहक पर्यटन स्थल के रूप में तैयार हो गया है। जहां अब लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाएगे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, सेक्टर 2 की पार्षद सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।जानिए तालाब की खासियत  सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। साथ ही यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया गया है। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब में  प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई गई है। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इन सब के साथ अब यहां मनमोहक मनोरंजन के लिए रंगिन म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया है। भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है।  लोगों की श्रद्धा इस तालाब से जूड़ी हुई है। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। हमने और हमारी सरकार ने इस 5 साल में जितने भी वादे की सब पूरे किए। हमारी सरकार ने टाउनशिप के लोगों को बिजली बिल हाफ की योजना का लाभ दिया। हर परिवार का राशन कार्ड बनवाकर सम्मान दिया।

kgnews

Recent Posts

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

21 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

26 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण…

31 minutes ago
एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां

एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां

रायपुर ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन…

36 minutes ago
शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

​​रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…

41 minutes ago