छत्तीसगढ़

राजनंदगांव : पहलगाम में आंतकवादियों के हमले में मारे गए लोगों को सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि

राजनंदगांव | सिंधी समाज में हेमूकालानी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर पहलगाम में बेकसूर सेनानियों के मारे जाने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

सिंधी समाज के हरीश मोटलानी एवं नितिन बत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी ने कहा कि अपने कार्यकाल में ऐसी नृशंस हत्या उन्होंने नहीं सुनी की सिर्फ धर्म पूछ कर बेकसूर लोगों को मारा गया, उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्व:स्फूर्त देश को संबोधित करते हुए मोदी जी ने कहा है कि हत्यारे को हम मिट्टी में मिला देंगे. । इसलिए भारत के 140 करोड़ नागरिक मोदी जी से आश्वस्त है कि मोदी जी ने जो कहा है उसे अवश्य पूरा करेंगे और पाकिस्तान में आंतकवादी और आतंक के समर्थकों को मिट्टी में मिला देंगे।

    इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज,महासचिव अमर लालवानी ने भी पहलगाम में पर्यटकों पर धर्म के नाम पर गोली चलाने एवं निर्देशों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए मृतात्माओ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस अवसर पर 1 मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्जुनदास गंगवानी एवं आभार प्रदर्शन पार्षद राजा माखीजा ने किया।

 कार्यक्रम के बाद समाज के सभी लोग उदयाचल भवन पहुंचे जहां से मौन रैली में शामिल भी हुए।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में फर्जी अंकसूची के सहारे GST विभाग में मिली नौकरी, दो कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर में फर्जी अंकसूची के सहारे GST विभाग में मिली नौकरी, दो कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर. फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई…

46 minutes ago
MP सरकार ने फिर लिया ₹3,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी ₹5.61 लाख करोड़ के पार

MP सरकार ने फिर लिया ₹3,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी ₹5.61 लाख करोड़ के पार

भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3,600 करोड़ रुपए…

50 minutes ago
जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…

2 hours ago
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

2 hours ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

3 hours ago