Home » राजनदगांव : अवैध शराब बिक्री करते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,कुल 20 पौवा देशी प्लेन शराब 3.6 बल्क लीटर शराब जप्त

राजनदगांव : अवैध शराब बिक्री करते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,कुल 20 पौवा देशी प्लेन शराब 3.6 बल्क लीटर शराब जप्त

04/02/2024


आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गय

 खैरागढ़. पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 03.02.2024 को थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव के नेतृत्व में थाना स्टाॅफ द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये शराब ले जाने वाले की सूचना पर टीम तैयार कर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुये अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर ग्राहकों का ईतजार कर रहे (01) चेतन टंडन पिता मोहन टंडन उम्र 21 साल साकिन नरोधी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को सुरही नदी पुल गंडई के पास अवैघ रूप से शराब बिक्री करते 20 पौवा देशी प्लेन मदिरा के साथ पाये जाने पर उसके विरूद्ध  अपराध क्र0 32/24 धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट के अंतर्गत विधिवत् कार्यवाही किया गया, एवं आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर माननीय कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना गंडई से प्र0आर0 सुन्दरूराम चन्द्रवंशी, आरक्षक मनोज बंजारे, अर्जुन वर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a comment