छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतने सारे आईएएस सलाखों के पीछे

राजनांदगाँव”जागो मतदाता जागो” मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हिन्दू युवा मंच नें सत्ताधारी दल कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है उन्होंने यह भी कहा कि, चाहें कांग्रेस हो या भाजपा जो भी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हो, ऐसी हर सरकार को उखाड़ फेकने और उनकी करतूतों के लिये सबक सिखाने की ज़रूरत बताई है। हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी नें यह भी कहा कि, चाहें सत्ताधारी कांग्रेस हो या विपक्ष में बैठी भाजपा जो भी आवाम की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार का जरिया बनायेगा और घोटाले कर जनता का क़र्ज़ बढ़ायेगा, उस हर एक राजनीतीक पार्टी को सबक सिखाने का यह विधानसभा चुनाव ही समय है। इन भ्रष्ट सरकारों की जगह जनता किसी ईमानदार सरकार को सत्ता में स्थापित करें। कांग्रेस सरकार में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला और गोबर घोटाले सहित कितने ही भ्रष्टाचार हुए हैं जिनकी बानगी उनका भ्रष्ट कार्यकाल अपनी जुबानी कह रहा है। जितने भ्रष्टाचार और घोटाले भूपेश सरकार में हुए आज तक इतने न तो भाजपा नें ही किये और न ही इससे पहले सत्तारूढ़ स्वयं की कांग्रेस सरकार नें ही किया था। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि, जब इतने सारे आईएएस और आईपीएस और जेल की सलाखों के पीछे हैं। उनके कई नेता और मंत्रियों के तार भी उक्त मामलों से जुड़े होने के चलते उन पर भी तलवार लटकती रही है और उनके ठिकानों पर छापे पड़ने की खबरें रोज ही सामने आती रही जो इस बात का संकेत हैं कि, मंत्रियों और उनके शागिर्दों के हाथ भी भ्रष्टाचार से रंगे पड़े हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें जनता के पैसों से खुद की और अपने मंत्रियों की ही झोली भरने का काम किया है। इस प्रकार से भूपेश बघेल नें पूरे साढ़े चार साल छत्तीसगढ़ की भोली – भाली जनता को लूटने का ही काम किया है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष में बैठी भाजपा के भी पुराने काले कारनामों को गिनाते हुए पनामा पेपर लीक मामले और नान घोटाले को लेकर भी हिन्दू युवा मंच नें दोनों ही सरकारों को जमकर कोसा है।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

6 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago