राजनांदगांव : 108 कृषकों को 40 लाख 41 हजार 733 रूपए राशि का किया गया भुगतान …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव द्वारा जिले में रबी मौसम फसल दलहन एवं तिलहन फसल का उत्पादन करने वाले किसानों का उत्पाद प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए कृषि सहित संबधित विभागों को किसानों का पंजीयन कार्य शीघ्र करने तथा व्यवस्था बनाकर खरीदी करने के निर्देश दिए गए है। जिसके बाद जिले के 15 समितियों एवं एक एफपीओ स्वर्ण उपज स्वसहयता समूह द्वारा ग्राम सुकूलदैहान में पीएम आशा के तहत दलहन तिलहन फसलों की खरीदी की जा रही है।

भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में और दलहन तथा तिलहन क्षेत्र विस्तार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) योजना अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत दलहन-तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के 15 उपार्जन केन्द्रों तथा एक एफपीओ स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सुकुलदैहान को अधिसूचित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा नाफेड के माध्यम से दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी की जा रही है, जिसके लिए समर्थन मूल्य सोयाबीन 5328 रूपए प्रति क्विंटल, अरहर 8000 रूपए प्रति क्विंटल तथा चना 5875 रूपए प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रूपए प्रति क्विंटल एवं सरसों 6200 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया है कि जिले में एफपीओ स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सुकुलदैहान द्वारा चना का 595 क्विंटल, मसूर 343 क्विंटल एवं सरसों 1 क्विंटल एवं पदुमतरा में 92 क्विंटल चना व 15 क्विंटल मसूर व घुमका समिति में 80 क्विंटल चना, मसूर 6 क्विंटल एवं ब्लॉक डोंगरगांव के सेवा सहकारी समिति तुमड़ीबोड़ द्वारा सोयाबीन 73 क्विंटल, चना 134 क्विंटल व कोकपुर समिति में 11 क्विंटल चना तथा छुरियां ब्लॉक के गहरीभेड़ी समिति में सरसों 14.5 क्विंटल चना 66.5 क्विंटल, मसूर 8.5 क्विंटल, अरहर 9 क्विंटल, इस प्रकार चना 967.5 क्विंंटल, मसूर 374.5 क्विंटल, सरसो 15.5 क्विंटल, अरहर 9 क्विंटल एवं सोयाबीन की 73.5 क्विंटल कुल 1451 क्विंटल सफलतापूर्वक खरीदी की जा चुकी है।

इस क्रम में एकीकृत किसान पोर्टल में प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत चना फसल हेतु 3382 किसान, मसूर फसल हेतु 1237 किसान एवं राई व सरसों फसल हेतु 465 किसान इस प्रकार कुल 5084 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। साथ ही पंजीयन करते समय रकबा गिरदावरी में प्रदर्शित नहीं होने की स्थिति में समाधान हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारी के माध्यम से संयुक्त हस्ताक्षर रकबा सत्यापन करते हुए प्रमाण पत्र जारी कर संबंधित क्षेत्र के सहकारी समितियों में जाकर जमा कर उपार्जन किया जा सकता है। शेष कृषकों से अनुरोध है कि दलहन तिलहन खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक जल्द से जल्द योजनांतर्गत पंजीयन करा कर लाभ प्राप्त करें।

प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल एवं नाफेड द्वारा संचालित ई-समृद्धि पोर्टल माध्यम से दलहन एवं तिलहन फसलों की ऑनलाईन पंजीयन कर खरीदी की जा रही है। इससे किसानों को समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। यह योजना दलहन-तिलहन क्षेत्र के विस्तार और किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

5 minutes ago
CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

13 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

21 minutes ago
CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

41 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

43 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

50 minutes ago