राजनांदगांव | भाजपा सदस्यता अभियान के बाद अब संगठन चुनाव में जुट गई है। सबसे पहले बूथ लेवल पर चुनाव होंगे। इसके बाद मंडल और जिला अध्यक्षों को चुना जाएगा। 15 नवंबर से बूथों में चुनावी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बूथों में बूथ कमेटी का चुनाव किया जाएगा। वहीं जिन बूथों में भाजपा के 50 से कम सदस्य हैं, वहां चुनाव की प्रक्रिया के बजाए कमेटी पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्हें संगठन के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पहले चरण में बूथ कमेटियों का चुनाव पूरा किया जाना है। बैठक में उन बूथों में भी सदस्य बढ़ाने कहा गया है, जहां अब तक 50 सदस्य नहीं हो सकते हैं। वर्तमान में सदस्यता पोर्टल खुला हुआ है। इस दौरान बूथों में 50 सदस्य बनाने का टारगेट पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा बूथ लेवल पर सभी सदस्यों का रजिस्टर भी तैयार करने कहा गया है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…