राजनांदगांव। गढ़चिरौली में दो हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सुरेश उर्फ वारलु ने सन् 2021 में ही नक्सल संगठन की सदस्यता ली थी। कांता पर 16 लाख रूपए तो सुरेश पर 2 लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों ने संगठन में हो रहे भेदभाव, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से सरेंडर की बात कही है।
इसमें एक डिविजनल कमेटी मेंबर है। दोनों कई वारदातों में शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि गुरूवार को नक्सल संगठन की सप्लाई टीम की डीवीसी मेंबर कांता उर्फ कंटक्का (56) मंडी और सुरेश उर्फ वारलु (30) ने पुलिस व सीआरपीएफ टीम के सामने सरेंडर किया है। कांता उर्फ कंटक्का काफी सीनियर नक्सली है, जो 1993 से नक्सल संगठन में शामिल रही है। यह सप्लाई टीम के शीर्ष पर रही है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…