छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 21 लाख लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा को कथा करने नहीं बुलाया, FIR दर्ज …

राजनांदगांव। प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। बताया गया है कि आरोपित दिनेश साहू वही व्यक्ति है, जो हर वर्ष अपने गृह ग्राम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आयोजित कराता रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार दिनेश साहू ने दो किश्तों में नगद राशि प्राप्त की और आयोजकों को कथा के लिए कथित रूप से झूठी तारीख दे दी। जब उससे रकम वापस मांगी गई तो वह मुकरने लगा। समिति अध्यक्ष दीपचंद रजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन दिनेश साहू के माध्यम से होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद समिति के सदस्य उसके गांव पहुंचे और आयोजन को लेकर चर्चा की। दिनेश ने आयोजन के लिए नगद राशि देने को कहा। पहले पांच लाख और बाद में 16 लाख रुपये उसे दिए गए। उसने जल्द कथा की तारीख बताने का भरोसा दिलाया।

कुछ दिनों बाद उसने 8 से 14 मई तक कथा आयोजन की तारीख बताई, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उन दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम रांची में तय है। तब तक समिति द्वारा बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगवाए जा चुके थे और लोगों को आमंत्रित भी किया जा चुका था। इसी दौरान समिति को कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली। समिति के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने सिहोर जाकर भी मामले की शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद दिनेश साहू से रकम वापस मांगी गई, लेकिन वह लगातार टालता रहा।

आरोपित दिनेश साहू ने कहा कि समिति ने समय पर पैसा जमा नहीं किया, जिसके चलते कथा रद हुई। उनका कहना है कि उन्होंने रकम अकाउंट में जमा करने के लिए कहा था, लेकिन समिति ने नगद राशि दी। दिनेश साहू ने दावा किया कि वह पैसे वापस कर रहा है और पांच लाख रुपये टेंट वाले के पास जमा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उनके चाचा का निधन हो गया था, जिसके कारण वह व्यस्त थे और इसी बीच शिकायत दर्ज करा दी गई।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago