छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 24 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा एवं 48 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत चार प्रकरणों में 24 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा एवं 48 बल्क लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जप्त किया गया।
आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल सिंह आबकारी मुख्य आरक्षक लाल सिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे के दल द्वारा धिकुडिया रोड थाना डोंगरगढ़ में संजय उइके के कब्जे से 15 बल्क लीटर हाच भट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया।

इसी प्रकार रेल्वे स्टेशन के पास बोरतलाब में वार्ड क्रमांक 7 कालकापारा डोंगरगढ़ निवासी गणेश गेडाम के कब्जे से 32 नग बोतल मध्यप्रदेश निर्मित बाम्बे स्पेशल व्हिस्की कुल मात्रा 24 बल्क लीटर जप्त की गई। एक अन्य प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी कुसुमलता जोल्हे, आबकारी आरक्षक ताम्रध्वज ठाकुर, आर्यन ठाकुर, दीपक गुप्ता, सुरेश के दल द्वारा  बीरेडार में ग्राम बीरेझर थाना घुमका निवासी भुनेश्वर बघेल के कब्जे से 8 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया। इसी तरह आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, अनिल सिन्हा, भोजनारायण उइके के दल ने ग्राम कंटेगाटोला में भुवन लाल सलामे के रिहायशी मकान से 25 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया।

आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

2 minutes ago
CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

CG : कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण …

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…

10 minutes ago
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक

बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…

19 minutes ago
राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…

21 minutes ago
MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

भोपाल  प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…

27 minutes ago
CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…

36 minutes ago