छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 3 माह पहले आदेश, समूह को अब तक दुकान का प्रभार नहीं…

डोंगरगढ़ , ग्राम पंचायत बेलगांव की श्रीसाई महिला स्व-सहायता समूह को शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद आज तक उचित मूल्य की राशन दुकान का वास्तविक प्रभार नहीं मिल सका है। आदेश जारी हुए लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी दुकान का सुपुर्दनामा नहीं होने से समूह की महिलाओं में भारी नाराजगी और निराशा है।

समूह की महिलाओं का कहना है कि शासन द्वारा राशन दुकान का आवंटन श्रीसाई महिला स्व-सहायता समूह के नाम से किया जा चुका है, लेकिन वर्तमान में मां शारदा महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित डोंगरगढ़ अब भी दुकान पर कब्जा किए हुए है। शासन के आदेश के बाद भी दुकान खाली नहीं किए जाने से नए समूह की महिलाओं को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, जब भी वे शासन के आदेश का हवाला देते हुए दुकान का प्रभार सौंपने की बात करती हैं, तब आरोपित समिति से जुड़े कुछ लोग विवाद और झगड़े की स्थिति पैदा करने का प्रयास करते हैं।

मामले की लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को भी दी जा चुकी है। इसके अलावा खाद्य निरीक्षक के द्वारा भी कई बार संबंधित पक्ष को शासन के आदेश का पालन करते हुए दुकान का प्रभार श्रीसाई महिला स्व-सहायता समूह को सौंपने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद आज तक आदेश का पालन नहीं किया गया है।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

10 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

10 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

11 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

11 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

11 hours ago