छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अंतर्राज्यीय सीमा में अवैध धान परिवहन कर रहे 2 वाहनों में 1000 कट्टा से अधिक अवैध धान को किया गया जप्त

– जिले में अब तक 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त

राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए जिले में अब तक कुल 2058.70 क्ंिवटल धान एवं 8 वाहन जप्त किया गया है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिचोला में ट्रक सीजी 04 एचडब्लू 3029 में लोड 369 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। अवैध धान गढ़चिरौली महाराष्ट्र से बॉइलिंग यूनिट नवापारा राजिम लाया जा रहा था। जिसे खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामडे तथा खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर ने सतर्कतापूर्वक रात्रि 11.30 बजे बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से 369 कट्टा धान का परिवहन करने पर कार्रवाई की। मौके पर जांच अधिकारियों द्वारा वाहन एवं 369 कट्टा धान को मंडी अधिनियम 1972 अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जप्त अवैध धान को चिचोला पुलिस थाना के अभिरक्षा के लिए रखा गया है। इसी प्रकार निगरानी टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र  से आ रहे एक ट्रक में लोड 307 क्ंिवटल अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से धमतरी धान परिवहन कर रहे ट्रक का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ति की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रक में 307 क्ंिवटल अवैध धान पाया गया। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

51 minutes ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

1 hour ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

1 hour ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

3 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

3 hours ago