Home » राजनांदगांव अधूरी मतगणना की शिकायत निर्वाचन शून्य करने की मांग

राजनांदगांव अधूरी मतगणना की शिकायत निर्वाचन शून्य करने की मांग

06/12/2023

राजनांदगांव विधानसभा के एक बूथ के वोटों की गिनती नहीं की गई है। इसमें कुछ त्रुटि सामने आई थी, लेकिन जीत हार के अंतर को आधार मानकर इस बूथ की गिनती नहीं करने का निर्णय लिया गया। जिसकी शिकायत अब कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग दिल्ली से की है। जिसमें राजनांदगांव विधानसभा के निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की है। छग कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस के टेबल न 11 के गणना एजेंट महेंद्र शर्मा ने निर्वाचन आयोग से बूथ नंबर 123 की मतों की गणना ना करने के निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराते हुए निर्वाचन आयोग दिल्ली व रायपुर हेतु दस्तावेजी प्रमाण सहित शिकायत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। दुबे ने बताया कि निर्वाचन के दौरान बूथ क्रमांक 123 में ईवीएम से मतदान संपन्न कराया गया। पीठासीन अधिकारी में मतगणना प्रपत्र 17c तैयार करते है। साथ-साथ उसे प्रपत्र सी और सीयू के अंतर होने की स्थिति उसकी वीवी पैट से की जाती है, लेकिन आयोग ने हार जीत के अंतर को आधार बना कर एक अव्यवहारिक निर्देश जारी किया है। जिससे लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने वाले मतदाताओं के मतदान की गिनती नहीं की जा सकी है ऐसी स्थिति में उनके अधिकारों पर कुठाराघात होने के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सशंकित है। ऐसे में संपूर्ण निर्वाचन के मतगणना को अपूर्ण प्रमाणित करता है, अपूर्ण मतगणना में घोषित परिणाम अवैध है।

Leave a comment