राजनांदगांव : अपर कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा शिविर मोतीपुर का किया निरीक्षण,

– किसान किसन को 3 पीढ़ी से लंबित बटवारा के निराकरण से लघु एवं सीमांत किसान का मिलेगा लाभ
राजनांदगांव । अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने डोंगरगढ़ विकासखंड के लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम मोतीपुर में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व पखवाड़ा शिविर में ग्राम मोतीपुर एवं गोविंदपुर के किसान, सरपंच, पंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में पटवारी द्वारा बी-1 पढ़कर सुनाया गया तथा ग्रामवासियों से ग्राम में फौत हुए लोगों की जानकारी ली गई। वर्ष 2025 में तिलोकीराम चंद्रवंशी, बोधी चंद्रवंशी, हीरामण गोंड, मुकेश चंद्रवंशी, संतानु सतनामी, सुखदास सतनामी, लगनी बाई, टीकम चंद्रवंशी, रमोतिन बाई, रोमन चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम कंवर एवं देवंतीन बाई के निधन की पुष्टि हुई। शिविर के किसानों के राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। शिविर में प्रहलाद गोंड एवं दिनेश द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर अविवादित नामांतरण दर्ज करने हेतु पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। शेष मृतकों के संबंध में सरपंच एवं पटवारी द्वारा बताया गया कि उनके वारिसानों के नाम पहले ही फौती नामांतरण की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।
राजस्व पखवाड़ा शिविर में लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्राम मोतीपुर के 70 वर्षीय किसान किसन लाल कंवर ने बताया कि 3 पीढ़ी से बटवारा नहीं हुआ था। किसान किसन ने बताया कि उनके चार भाइयों में से दो भाइयों का निधन हो चुका था तथा दो जीवित हैं, लेकिन अब तक खाता विभाजन नहीं होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज सहित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें लघु कृषक के रूप में नहीं मिल पा रहा था। राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में तीन पीढ़ी से लंबित बटवारा प्रकरण का मौके पर निराकरण किया गया तथा उन्हें ऋण पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच पुलेश्वरी, तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक ध्रुव, कुलेश्वरी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील मुख्य सचिव विकासशील की…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी समाधान का माध्यम विद्युत तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटाईं,…

29 minutes ago
रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

41 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

46 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

49 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

54 minutes ago