छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अपहरण कर ले जाने, मारपीट व लूटपाट करने का मामला

राजनांदगांव | लालबाग थाना क्षेत्र के पुराना ढाबा के पास ऑटो से घर जा रहे एक युवक व उसके दो रिश्तेदारों का रास्ता रोककर जबरदस्ती कार में अपहरण कर ले जाने व मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार बरगाही निवासी तरुण कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पुरूषोत्तम साहू ऊर्फ जादू, नितिन साहू, राहुल सिंग, आदित्य एवं दादा ने उसे और उसके भाइयों का अपहरण कर मारपीट करते लूटपाट करते जान से मारने की धमकी दी है।

शिकायत में प्रार्थी तरुण कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को वह दीवानपारा स्थित रिजवान जमाल के घर से पुट्ठा लोड करवाकर छोटे भाई संदीप कुमार सोनी को साथ लेकर रेलवे स्टेशन राजनादगांव गया। वहां से वह भाठापारा से आ रहे बड़ी माँ के बेटे राहुल सोनी व उसके दोस्त टिल्लू मरजन को रेलवे स्टेशन से लेकर ऑटो में अपने घर बरगाही जा रहा था।

रास्ते में पुराना ढाबा के पास आरोपी पुरूषोत्तम साहू ऊर्फ जादू, नितिन साहू, राहुल सिंग, आदित्य एवं दादा आए और उसके ऑटो के आगे कार को अड़ाकर सभी को जबरदस्ती कार में डालकर एबीस फैक्ट्री के आगे एक मकान में ले गए। जहां आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल व जेब में रखे नकदी 4000 रुपए को लूट कर उसके परिजन से 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 415, 126, 140, 296, 308, 310, व 351 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

4 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

4 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

4 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

4 hours ago