राजनांदगांव : अवैध शराब भट्ठी को हटाने छन्नी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने किया विरोध…

राजनांदगांव , गैंदाटोला-नुन्हाटोला मार्ग में संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए गैंदाटोला, नुन्हाटोला, खोराटोला, कोलिहालमती, जोशीलमती, लुलीकसा, फाफामार सहित अनेक ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में गुरुवार को पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में शराब दुकान को हटाने के लिए शराब दुकान का घेराव किया।

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैंदाटोला के क्षेत्रवासियों ने 20 दिनों पूर्व डोंगरगांव अनुविभागीय व दंडाधिकारी को अनुरोध पत्र सौंपे थे। जिसमें कहा गया था कि अगर निर्धारित समय-सीमा में शराब दुकान को नहीं हटाने पर दुकान को घेराव करने की चेतावनी क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई थी। तय समय सीमा पर उच्च अधिकारियों द्वारा इस विषय पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिसको देखते हुए प्रदर्शन किया।

जिस जमीन पर शराब दुकान का संचालन हो रहा है, उस जमीन को गैंदाटोला के ही पुरुषोत्तम कंवर व रामसेवक कंवर ने पशुओं के चारागाह के लिए दान में दी थी। किन्तु प्रशासन ने बिना ग्रामीणों की सहमति व बिना ग्रामसभा के निर्णय लिए उक्त भूमि को शराब दुकान के लिए दे दी। शासकीय प्रक्रिया के पालन न होने के कारण विवाद का विषय बन गया है।

पानी पाउच, डिस्पोजल, शीशियों को नाले में बहा देते हैं: इस शराब दुकान के पास से गुजरने वाले नाले में नुन्हाटोला के ग्रामीण निस्तारी करते हैं लेकिन शराबियों द्वारा इस नाले में पानी पाउच, डिस्पोजल, शीशियों को नाले में बहा दिया जाता है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवैध रूप से संचालित शराब दुकान को यहां से नहीं हटाने के लिए प्रशासन द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं है।

लोगों ने कहा विभाग के खिलाफजुर्म दर्ज कराएंगे आंदोलन उपस्थित क्षेत्र की महिलाओं कहा है कि हमें इस रास्ते पर गुजरने के लिए बार-बार सोचना पड़ता है। पूर्व सरकार में पूर्व विधायक छन्नी के द्वारा हमारे गांव में पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस मार्ग पर अब शराब भट्ठी खोलकर हमारे व हमारे बच्चों के जीवन को नरक के समान कर दिया। अगर प्रशासन इस अवैध रूप संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

10 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

10 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

10 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

10 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

11 hours ago