राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 11 जुलाई को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे।
समारोह में सीजी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऐसे छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, स्कूल और गुरुजनों के साथ जिले का गौरव बढ़ाया है। दैनिक भास्कर गारिमामय समारोह में इन प्रतिभावानों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में शहर के 22 स्कूलों के 500 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह के हाथों किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…