राजनांदगांव : आज से शहर में दोनो समय जल आपूर्ति

राजनांदगांव। मोहारा शिवनाथ नदी में पर्याप्त पानी होने के कारण आज से शहर में दोनो समय पेयजल आपूर्ति की जावेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में प्रारंभ से ही नदी का जल स्तर अत्यंत कम होने के कारण जल संग्रहण में कमी आई, जिससे शहर के उच्च स्तरीय जलागारों (पानी टंकियों) को भरने मंे काफी समय लग रहा था, जिसके कारण शहर में दोनो समय जल आपूर्ति (पानी सप्लाई) करने मे कठिनाई आ आई और दो दिन में तीन समय शहर में पेयजल सप्लाई की जा रही थी। वर्तमान में वर्षा ऋतु में मोहारा नदी में पर्याप्त पानी होने पर दोनो समय पेयजल आपूर्ति की जावेगी।

पेयजल सप्लाई के संबंध में महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि मोहारा शिवनाथ नदी एनीकट निर्माण के बाद नदी के सील्ट की सफाई नही होने के कारण एनीकट के 40 प्रतिशत हिस्से में सील्ट जमा हो गया, जिससे जल भण्डारण क्षमता में कमी आई थी, सील्ट निकाल कर ग्रीष्म ऋतु में जलाशयो से पानी लेकर  पानी की उपलब्धता के आधार पर दो दिन में तीन समय पेयजल आपूर्ति की गयी। उन्हांेने बताया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु में अब तक अच्छी बारिश होने पर मोहारा शिवनाथ नदी में पानी की पर्याप्त संग्रहण को देखते हुए आज से नगर वासियो को दो समय सुबह एवं शाम निर्धारित समय में पेयजल आपूर्ति की जावेगी। उन्हांेने नागरिको से अपील की है कि जिस प्रकार ग्रीष्म ऋतु में आप सबका सहयोग मिला उसी प्रकार हर समय सहयोग करे, पानी का अपव्यय न करे। 

kgnews

Recent Posts

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

10 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

17 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

17 minutes ago
उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उद्योगिक विकास में एक बड़ा नाम मंगलवार को जुड़ गया. मुख्यमंत्री…

23 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

​भोपाल  ​मध्य प्रदेश में जून के महीने में मानसून की सुस्ती के कारण औसत से…

25 minutes ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

42 minutes ago