छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आभा आईडी के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाएं हो रही डिजिटल

राजनांदगांव । स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, आसान और तेज बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे हैं। जिले के मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को आभा आईडी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मरीज आभा ऐप के माध्यम से अपना समस्त हेल्थ रिकार्ड देख सकते है।
स्कैन एण्ड शेयर सुविधा के माध्यम से अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मरीज स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी बारी अनुसार उपचार सुविधा का लाभ ले सकते हैं। आभा ऐप के माध्यम से मरीजों की पुरानी पर्चियां, जांच रिपोर्ट एवं मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं, जिससे कागजी दस्तावेज साथ रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आभा ऐप के माध्यम से मरीज देश के किसी भी शहर या राज्य के स्वास्थ्य केंद्र में आसानी से उपचार प्राप्त कर सकते हैं। मरीज की सहमति से डॉक्टर उनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री एवं जांच रिपोर्ट देख सकते हैं, जिससे सही एवं त्वरित उपचार प्रदान करने में सुविधा होती है। आभा आईडी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ी होती है, जिससे नि:शुल्क इलाज की प्रक्रिया तेज होती है। नागरिक आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाईल के साथ स्वास्थ्य केन्द्र में आभा आईडी बना सकते है। हितग्राही स्वयं abdm.gov.in के माध्यम से अपनी आभा आईडी बना व देख सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

10 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

11 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

11 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago