राजनांदगांव , निगम अनुपम नगर कमला कालेज के पास इंटर कनेक्शन कार्य करेगा। इस कारण आरके नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) नहीं भर पाएगी। इस वजह से उक्त टंकी से 10 जुलाई को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 11 जुलाई से पानी सप्लाई यथावत रहेगी। नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया आरके नगर टंकी से सप्लाई नहीं होगी।
इसमें प्रभावित क्षेत्र आरके नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभांठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्री कालोनी, जलतरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आशीर्वाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी- सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कालोनी, गांधी नगर, चंद्रा कालोनी एवं आशा नगर क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी। इधर शिवनाथ नदी में बाढ़ आने के कारण शहर में मटमैला पानी आने की शिकायतें सामने आ रही है। गुरुवार को पटरी पार इलाकों सहित न्यू सिविल लाइन सहित शहर के अन्य इलाकों में प्रदूषित पानी आने की शिकायतें सामने आई है।
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…
भोपाल देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…
दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…
दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…