छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : इंस्टाग्राम से पहचान, फिर टेड़ेसरा की लड़की ने की 3 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद बीमारी और पारिवारिक प्रताड़ना की कहानी सुनाकर एक छात्र से तीन लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर बसंतपुर थाना पुलिस मामले की जांच शुरु की है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपिता से उसकी पहचान इंस्‍टाग्राम में हुई थी जिसके बाद से ही उससे ठगी की जाती रही। पुलिस के अनुसार नंदई निवासी 21 वर्षीय ओम सोनकर ने टेड़ेसरा निवासी दामिनी उर्फ कविता कोचेकर, सोनल उर्फ बबीता कोचेकर और मोनू चिरोड़कर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने आरोप लगाया है कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान दामिनी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।

शिकायत में कहा गया है कि दामिनी ने खुद को ब्लड कैंसर, माइग्रेन और अन्य बीमारियों से पीड़ित बताया। दामिनी ने अपनी बहन सोनल और मोनू चिरोड़कर के साथ मिलकर अलग-अलग बैंक खातों में आनलाइन ट्रांसफर कराए। कभी दो हजार तो कभी आठ हजार रुपये के हिसाब से करीब तीन लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा आरोपितों ने वीवो वी50 मोबाइल की ईएमआइ का भुगतान भी युवक से कराया।

पीडि़त के मुताबिक इसी माह उसे पूरे मामले में धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले में बसंतपुर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318, 308, 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

4 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago