छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : उल्लास के बीच डोंगरगांव में हुआ साध्वी संघ का मंगल प्रवेश…

डोंगरगांव , भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में सोमवार को प्रातः 9 बजे श्वेतांबर जैन समाज की साध्वी आज्ञांजना श्रीजी मसा., साध्वी आगमरूचिश्रीजी मसा आदि ठाणा–2 का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। नगर सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित ब्राह्मण समाज भवन से प्रारंभ हुई मंगल यात्रा मुख्य मार्ग, श्रीराम चौक, संजय चौक व सदर लाइन होते हुए शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा में शामिल होकर धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में पार्श्व महिला मंडल, समता मंडल एवं सुधर्म मंडल ने मंगलाचरण व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

अपने प्रथम उद्बोधन में साध्वी आज्ञांजनाश्रीजी मसा ने कहा कि चातुर्मास केवल चार महीने का प्रवास नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने, जीवन को दिशा देने और धर्म से जुड़ने का अनुपम अवसर है। वर्षभर में यही वह समय है, जब जितना अधिक धर्म, ध्यान, स्वाध्याय और संयम का लाभ लिया जाए, वह जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बन जाता है। जैसलमेर से डोंगरगांव तक की लंबी पदयात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उनका यह प्रथम आगमन है।

चातुर्मास का अधिकतम लाभ प्राप्त करें: नए प्रदेश और नए वातावरण को लेकर मन में स्वाभाविक जिज्ञासा थी, किंतु जैसे-जैसे विहार आगे बढ़ता गया, श्रद्धालुओं का प्रेम, आत्मीयता और धर्म के प्रति समर्पण देखकर सभी संशय समाप्त हो गए। कहा कि डोंगरगांव के श्रावक-श्राविकाओं का उत्साह देखकर विश्वास और भी दृढ़ हुआ है कि यह चातुर्मास अविस्मरणीय बनेगा।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

17 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

28 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

39 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

44 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

49 minutes ago