राजनांदगांव : एनजीओ व सीएसओ 5 अगस्त तक कर सकते है संपर्क…

राजनांदगांव ।  जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदि-कर्मयोगी अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए 5 अगस्त 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 65 राजनांदगांव में जिले में कार्यरत विश्वसनीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) एवं सिविल सोसाइटी संगठन (सीएसओ) संपर्क कर सकते है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर पर आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन के लिए विश्वसनीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) एवं सिविल सोसाइटी संगठनों (सीएसओ) को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में कार्यरत एनजीओ व सीएसओ की सूची जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी।

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में जवाबदेह प्रशासन एवं अंतिम छोर तक सेवाओं की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान का संचालन किया जा रहा है। आदि कर्मयोगी अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बहु-विभागीय समन्वय और जन-सहभागिता पर आधारित है। जिसका उद्देश्य जनजातीय गांवों में शासकीय योजनाओं का समग्र लाभ पहुंचाना है।

जनजातीय अथवा ग्रामीण समुदायों के साथ कार्य करने का सिद्ध अनुभव, क्षमतावर्धन  व समुदाय सशक्तिकरण अथवा स्थानीय शासन के क्षेत्र में अनुभव, जिला एवं विकासखंड स्तर पर सक्रिय उपस्थिति, अधिमानत: किसी सरकारी विभाग द्वारा सूचीबद्ध अथवा समर्थन प्राप्त जिले में कार्यरत एनजीओ एवं सीएसओ का चयन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम …

CG : कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम …

बलरामपुर: जंगल से भटककर बस्ती में रविवार को आए हिरण पर कुत्तों ने हमला कर…

5 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज हंगामे के पूरे आसार …

CG : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज हंगामे के पूरे आसार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास…

10 minutes ago
CG : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने का मामला, पुलिस के एक्शन के बाद पत्नी पलटी …

CG : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने का मामला, पुलिस के एक्शन के बाद पत्नी पलटी …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से 'पाकिस्तान…

16 minutes ago
CG : निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से हैवानियत …

CG : निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से हैवानियत …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला थाने के पास कांग्रेस के निर्माणाधीन भवन में नाबालिग…

19 minutes ago
सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

11 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

12 hours ago