छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर की उपस्थिति में जनजातीय गौरव दिवस 2024 के अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • आदिवासियों के विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
  • संगोष्ठी में गोंडी भाषा का संरक्षण, आदिवासी संग्रहालय निर्माण, वाचिक परंपरा के तहत साहित्य के प्रकाशन पर की गई चर्चा

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय गौरव दिवस 2024 के अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के प्रमुख एवं पदाधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी समुदाय के हितग्राहियों तक शत प्रतिशत शासकीय योजनाएं पहुंच सके इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सभी समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने एवं लाभान्वित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर 2024 को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में किया जाएगा। उन्होंने सभी आदिवासी समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने कहा।
संगोष्ठी में बताया गया कि जनजाति समाज की पुरातात्विक ऐतिहासिक धरोहर भाषा, संस्कृति, धर्म और इतिहास रहा है। गोंडवाना संस्कृति एवं इसकी धरोहर साहित्य के माध्यम से वर्ष 1980 के बाद परिलक्षित होती है। गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के प्रमुखों ने विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित विचारों को संगोष्ठी में व्यक्त किया। संगोष्ठी में गोंडी भाषा के संरक्षण तथा वन, जंगल, जल व जमीन की सुरक्षा की आवश्यकता को व्यक्त किया। संगोष्ठी में बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में 9 अगस्त को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होती है, ऐसे ही बड़ी भागीदारी के बीच शासन की योजनाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। दूरस्थ अंचल के लोगों तक शासन क योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करने पर चर्चा की गई। आदिवासी समुदाय से परामर्श समिति के विचार लेने, जिला स्तर पर आदिवासी संग्रहालय के निर्माण, वाचिक परंपरा के तहत लिए गए साहित्य का प्रकाशन के संबंध में चर्चा की गई। आदिवासी समाज के प्रमुख एवं पदाधिकारियों ने जनजातीय समाज की विभिन्न आवश्यकताओं तथा अपेक्षाओं को संगोष्ठी के माध्यम से जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। सहायक आयुक्त दीक्षा गुप्ता द्वारा जनजातियों के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

3 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

4 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

4 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago