छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु के कारणों की जांच की गई

– मातृ मृत्यु के संभावित कारणों को कम कर मातृ मृत्यु में कमी लाने के लिए दिए गए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशों के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु के कारणों की जांच की गई, ताकि मातृ मृत्यु के संभावित कारणों को कम कर मातृ मृत्यु में कमी लायी जा सके।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु की घटना सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परिवारजनों से मिलकर इस संबंध में जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया कि गंगेश्वरी साहू एपेक्स अस्पताल राजनांदगांव में नर्सिंग का कार्य करती थी। वहीं उनका गर्भावस्था से संबंधित जांच भी कराया जा रहा था। गर्भावस्था के दौरान सभी प्रकार की जांच समय पर हुई एवं हीमोग्लोबीन भी अच्छा था। 7 अप्रैल को छाती में दर्द की समस्या के कारण निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात् इन्हें एम्स हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया। एम्स हॉस्पिटल में 8 अप्रैल 2025 को सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा 1.5 किलो की बच्ची का जन्म हुआ। कम वजन होने के कारण बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया गया। प्रसव पश्चात माता के शरीर में अंदरूनी समस्या होने के कारण आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस एवं रक्ताधान भी किया गया, किंतु 13 अप्रैल को महिला की मृत्यु हो गई। टीम में जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, बीईटीओ अमृता जैन, ग्रामीण चिकित्सा सहायक आनंद बंसोड, सुपरवाइजर, एएनएम एवं आर.एच.ओ. उपस्थित शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

5 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

5 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

5 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

5 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

5 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

6 hours ago