राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम नवागांव में डोम का किया निरीक्षण
– डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधि संचालित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम नवागांव में डोम का निरीक्षण किया। उन्होंने डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्थान का समुचित उपयोग करते हुए यहां रोजगार संबंधी अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने डोम के समीप आयुर्वेदिक पौधे लगाने के लिए कहा। कलेक्टर ने पुराने जिला पंचायत भवन के समीप स्थित व्यवसायिक परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने वहां फूड लैब का निर्माण करने तथा राज बिहान के प्रोडक्ट की पैकेजिंग के लिए इस परिसर का उपयोग करने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, जनपद सीईओ श्री मनीष साहू, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री पिनाकी उपस्थित रहे।
रायपुर जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…
ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी) क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…
भोपाल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…