राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बोईरडीह में खेतों में पहुंचकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य का किया निरीक्षण

डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं कुशलतापूर्वक होना चाहिए
– डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


राजनांदगांव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोईरडीह में खेतों में पहुंचकर डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्राम में खरीफ वर्ष 2025-26 में लगाए गए फसलों के डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं कुशलतापूर्वक होना चाहिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों का सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र करें। उन्होंने सर्वेक्षणकर्ता द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए प्रविष्टियों का संबंधित राजस्व निरीक्षक द्वारा सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सर्वेक्षणकर्ता द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों का संबंधित हलका पटवारी द्वारा पर्यवेक्षण प्रतिदिन करने के लिए कहा। कलेक्टर ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण से लाभान्वित करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। इस दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago