छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण कार्यों की प्रगति एवं रोजगार से जोडऩे के संबंध में ली बैठक

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जरूरतमंद एवं प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान करने कहा । हितग्राहियों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोडऩे के लिए कहा। उन्होंने लाईवलीहुड कॉलेज के माध्यम से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा से संबंधित प्रशिक्षण कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही लाईवलीहुड के ट्रेनिंग पार्टनर शाही एक्सपोर्ट को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर स्वयं के कम्पनी में नियोजित किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने नियोजन आधारित वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार व सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव एवं अन्य अधिकारीगण तथा शासकीय एवं अशासकीय, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

9 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

9 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago