छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवारों का पैनल तैयार …

राजनांदगांव /घुमका l घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा ने प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। कुछ नामों पर अंतिम निर्णय शेष हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर शाम तक दोनों ही दल अपने अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

गुरुवार को प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों की दलों ने बैठकें की। भाजपा सूत्रों ने बताया​ कि संगठन ने अब अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए अंतिम तीन नाम तय किया है। वहीं वार्ड पार्षदों के लिए भी दो-दो नाम का पैनल बनाया गया हैं। अब संगठन के शीर्ष नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं के बीच रायशुमारी चल रही है। जिसमें एक-एक नाम पर सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष सहित 15 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इधर कांग्रेस में अध्यक्ष के लिए सिंगल नाम पर ही चर्चा हो रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया​ कि रविवार तक इसकी अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी। वहीं 15 में से 5 वार्डों के लिए भी प्रत्याशी चयन पूरा कर लिया गया है। शेष वार्डों के लिए रायशुमारी जारी है।

18 मई तक नामांकन की प्रक्रिया, 20 को चिन्ह आवंटन: घुमका नगर पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हो रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया 11 मई से शुरु हो गई है। जो 18 मई तक चलेगी। शनिवार-रविवार को दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। 20 मई को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद प्रचार अभियान तेज होगा।

डाकलिया व वैष्णव को बनाया गया पर्यवेक्षक कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया और जिला महामंत्री हेमंत वैष्णव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया​ कि दोनों पर्यवेक्षक स्थानीय नेताओं से रायशुमारी के बाद प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। कांग्रेस ने जनता की पसंद और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाने की तैयारी की है। इसके लिए क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

11 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

11 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

11 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

12 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

12 hours ago