राजनांदगांव| सन सिटी से लखोली जाने वाले रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक में सवार युवकों को गंभीर चोंटे आई है। घायल युवकों ने जब कार चालक को रुकने आवाज लगाई तो उसने कार वापस मोड़ ली और दोनों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया।
हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि योगेश साहू और सौरभ ताम्रकार रात में सन सिटी रोड से लखोली की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 एनई 1199 ने चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक सहित सड़क किनारे गिर पड़े। दोनों ने घटना का विरोध करते हुए कार चालक को रुकने आवाज लगाई। इससे चालक आक्रोशित हो गया और उसने कार मोड़कर हत्या के इरादे से कार चढ़ाने का प्रयास किया। दोनों ने जैसे तैसे खुद को बचाया। इधर घटना में सौरभ और योगेश को गंभीर चोटें आई है।
अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…
अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के…
रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में…
भिलाई खुर्सीपार निवासी अनिमेष सिंह के बैंक खाते में वर्ष 2020 में आए 165 करोड़…
रायपुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के…
रायपुर । बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और…