राजनांदगांव। जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को कृषि विभाग की टीम ने प्रोम खाद को डीएपी खाद बताकर बेचने वाले दुकान मालिक को पकड़ा है। जबकि एक किसान के घर से 41 बोरी खाद बरामद की गई है।
कृषि विभाग ने जिले में खरीफ 2025 के लिए उर्वरकों की बिक्री पर नजर रखी है। विभाग ने सभी दुकानों में मूल्य दर, स्टॉक पंजी और पीओएस मशीन की जांच की। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर के अनुसार, हरदी गांव में जय अंबे उन्नत कृषि केंद्र के मालिक सुरेश को प्रोम खाद को डीएपी बताकर 1550 रुपए प्रति बोरी में बेचते पकड़ा गया। दुकान से पुष्कर कंपनी का 5.05 टन एसएसपी पाउडर, 4.3 टन एसएसपी दानेदार, खेतान कंपनी का एक बोरी एसएसपी दानेदार, 7.425 टन कृभको यूरिया और इंदु फर्टिलाइजर्स का 14 बोरी प्रोम जब्त किया गया।
भंवरमरा गांव में देवानंद सिन्हा के घर की जांच में 27 बोरी यूरिया और 14 बोरी अमोनियम सल्फेट मिला। उन्होंने इफको बाजार मंडी राजनांदगांव से खाद खरीदा था। बिना लाइसेंस के बिक्री करने पर यह माल भी जब्त कर लिया गया। दोनों मामलों में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को भेजा गया है।
ग्वालियर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जून में आयोजित की गई लिखित परीक्षा…
भोपाल भोपाल शहर में लोग अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की बजाय बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी)…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने कार्यवाहक पदों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.…
ग्वालियर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लापता युवती की तलाश में पुलिस की…
भोपाल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…