राजनांदगांव : किंशन शोरी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु चयनित

सुदूर वनांचल के ग्राम मड़ियानवाड़वी के होनवार विद्यार्थी के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अंचल में हर्ष व्याप्त

राजनांदगांव l मोहला-मानपुर एवं अंबागढ़ चैकी जिले के मोहला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल एवं जिले के अंतिम सीमा पर स्थित आदिवासी बहुल तथा सुविधाविहीन ग्राम मड़ियानवाड़वी के अत्यंत होनहार विद्यार्थी किंशन शोरी का शिक्षा सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित हुआ है। जिले के सुविधाविहीन एवं दूरस्थ क्षेत्र के एक बहुत ही साधारण परिवार के इस होनहार विद्यार्थी के जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल जैसे अत्यंत प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में चयन होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त है।

अंचलवासियों ने छात्र किंशन की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि छात्र किंशन शोरी के पिता लखन शोरी पटवारी के पद पर अंबागढ़ चैकी तहसील के कौड़ीकसा हल्का में पदस्थ है। इसके अलावा वे पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष के अलावा आदिवासी समाज के प्रमुख पदों का भी निर्वहन कर रहे हैं। किंशन एवं उनका परिवार बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिता लखन शोरी घोर गरीबी एवं कठिनाईयों का सामना करते हुए आज इस मुकाम पर पहुँचे हैं।

किंशन के इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता लखन शोरी एवं उनके परिवार के कठोर मेहतन, समय का सदुपयोग एवं शिक्षा के प्रति असीम अनुराग का प्रतिफल है। छात्र किंशन के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना करते हुए अंचल के लोगों ने कहा कि शिक्षा के प्रति अनुराग तथा निरंतर मेहनत, समय का सदुपयोग एवं सकारात्मक सोच, तमाम विपरित परिस्थितियों के बाद भी व्यक्ति को जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रदान कर सकती है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

रायपुर, प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से…

47 seconds ago
CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल…

5 minutes ago
CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट…

6 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…

9 minutes ago
CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…

13 minutes ago
CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…

14 minutes ago